ज़िला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने नामांकन की तैयारियों का लिया जायजा – रिपोर्ट शुभम शर्मा

ज़िला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने नामांकन की तैयारियों का लिया जायजा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – ज़िला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने नामांकन के लिए की जा रहीं तैयारियों का लिया जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अध्ययन कर लें। कोई भी कार्य आयोग की गाइडलाइंस के इतर नही होना चाहिए। उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल को निर्देशित किया कि नामांकन के लिए की जा रहीं तैयारियों को समय से पूर्ण कर लिया जाय। प्रत्येक नामांकन कक्ष में एक वीडियोग्राफ़र की तैनाती की जाय जो नामांकन के दौरान प्रत्याशी अथवा नामांकनकर्ता के बाहर आने तक निरन्तर वीडियोग्राफी करेंगे। नामांकन कक्ष में दीवार घड़ी इस तरह अथवा स्थान पर लगाई जाय कि नामांकनकर्ता के कक्ष में प्रवेश करते हुए समय वीडियोग्राफी में आ सके। सम्पूर्ण कलक्ट्रेट परिसर में सीसीटीवी लगाए जाएं। बैरिकेडिंग का कार्य समय से पूर्ण कर लिया जाय एवं कार्य अत्यंत ही महत्वपूर्ण होता है। जो व्यक्ति भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन नहीं करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भारत निर्वाचन आयोग की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई अमल में लाई जाए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पटेल ने जिला निर्वाचन अधिकारी को आश्वस्त किया कि नामांकन संबंधी सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जायेंगीं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks