
इको कार से अवैध देसी शराब सहित चालक को किया गिरफ्तार – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – खैर कोतवाली इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए शराब तस्करों के खिलाफ एसआई प्रदीप कुमार मलिक पुलिस टीम के साथ गोमत चौराहे पर वाहन चैकिंग अभियान में जुटे हुए थे। इसी दौरान एक ईको कार को चैक किया गया, तो उसमें अवैध हरियाणा मार्का देसी शराब के 20 हाफ बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ईको कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। ईको कार को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा कर दिया है। पुलिस चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम में कांस्टेबल विपिन कुमार कौशलेंद्र अवधेश शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।