एएमयू के तिब्बिया कालेज में अब अलग से फीवर क्लीनिक – रिपोर्ट शुभम शर्मा

एएमयू के तिब्बिया कालेज में अब अलग से फीवर क्लीनिक – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के अजमल खान तिब्बिया कालेज एंड हास्पिटल परिसर में नेशनल कमीशन फार इंडियन सिस्टम आफ मेडिसिन (एनसीआइएसएम) व आयुष मंत्रालय के निर्देशन में फीवर क्लीनिक व बच्चों के लिए टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन गुरुवार को किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज त्यागी, जिला मलेरिया अधिकारी डा. राहुल कुलश्रेष्ठ व यूनानी चिकित्सा संकाय डीन प्रो. एफएस शीरानी ने उद्घाटन किया। कालेज के तीन रिटायर्ड शिक्षकों की ओर से तैयार की गई यूनानी औषधि जोशांदा हुमा वबाय्याश की भी लांचिंग की गई। कालेज की प्रिसिपल प्रो. शगुफ्ता अलीम ने कहा कि बच्चों और वयस्कों के लिए अलग क्लीनिक जरूरी था। जिससे विशेष रूप से कोरोना संक्रमण के समय वायरल बुखार, नजला, सर्दी, खांसी आदि से प्रभावित लोगों को अलग से उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। टीकाकरण केंद्र शिशुओं और उनके माता-पिता के लिए वरदान होगा, जिन्हें टीकाकरण की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि संस्थान में टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध होने से अन्य सार्वजनिक और निजी अस्पतालों के बोझ को भी कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षक प्रो. हकीम अबू बकर खान, प्रो. एमएमएच सिद्दीकी और प्रो. हकीम अब्दुल मन्नान ने औषधि बनाई है। जिनकी लांचिंग भी की गई है। उन्होंने कहा कि फीवर ओपीडी और क्लीनिक में आने वाले रोगियों के लिए इस दवा का व्यापक रूप से उपयोग किया जाएगा। मरीजों को दवा मुफ्त में दी जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज त्यागी ने कहा कि तिब्बिया कालेज में अलग से फीवर खुलने से मरीजों को बहुत फायदा होगा। इस समय सर्दी की वजह से सामान्य बुखार के मरीज भी खूब निकल रहे हैं। इन्हें इस क्लीनिक पर दवा मिल सकेगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इन्हें भीड़ वाले स्थानों पर दवा लेने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। यहां ये आराम से अपनी बीमारी का इलाज करा सकेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks