
एटा~ अवैध शराब बरामदगी विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा एक भट्ठी सहित 450 लीटर लहन मौके पर नष्ट, 78 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा अवैध शराब के निष्कर्षण के दौरान 01 भट्ठी (शराब बनाने के उपकरण) सहित 450 लीटर लहन मौके पर नष्ट, 78 लीटर कच्ची शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 13.01.2022 को थाना अलीगंज पुलिस शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम टपुआ में अवैध शराब के निष्कर्षण के दौरान 01 भट्ठी (शराब बनाने के उपकरण) सहित 78 लीटर अवैध कच्ची शराब समय करीब 12.30 बजे बरामद की गई तथा मौके पर 450 लीटर लहन नष्ट किया गया। अवैध शराब का निष्कर्षण कर रही दोनो अभियुक्ता मौके से फरार हो गई। फरार अभियुक्तओं के विरूद्ध थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 11/2022 धारा 60/60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी
- 78 लीटर अवैध कच्ची शराब, 01 भट्टी ( शराब बनाने के उपकरण) व 450 लीटर लहन मौके पर नष्ट।
फरार अभियुक्ताओं का नाम पताः-
1- श्रीमती किरन देवी पत्नी तालेवर निवासी टपुआ थाना अलीगंज जनपद एटा।
2- श्रीमती अन्नू देवी उर्फ गुडिया पत्नी योगेश निवासी उपरोक्त
बरामदगी करने वाला पुलिस बल:-
- उपनिरिक्षिक संजीव कुमार
- मु0आरक्षी बसन्त कुमार
- रि0आ0 सोनू कुमार
- रि0म0आ0 रवीना सिरोही