कस्वा मारहरा से नावालिग आरुष गुप्ता का हुआ अपहरण

एटा……….

कस्वा मारहरा से नावालिग आरुष गुप्ता का हुआ अपहरण

मारहरा- मामला कस्वा व कोतवाली मारहरा का है मोहित गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा भतीजा आरुष गुप्ता पुत्र विकास गुप्ता उम्र 11 वर्ष निवासी कचौरा जनपद हाथरस से बड़ा बाजार मारहरा जनपद एटा में अपने बाबा सुबोध गुप्ता के साथ दोपहर करीब 2:00 बजे मेरे घर आया था।

12 जनवरी 2022 को सायं 5:20 बजे आरुष घर से कहीं चला गया देर शाम तक घर वापिस नहीं आने पर परिजनों ने तलाश किया वावजूद न मिलने पर CCTV कैमरे देखने पर ज्ञात हुआ कि कोतवाली से महज 500 मीटर की दूरी से आरुष गुप्ता को अज्ञात व्यक्ति हाथ पकड़ कर जबरन लिए जा रहा है।

जिसकी प्राथमिकी मोहित गुप्ता द्वारा कोतवाली मारहरा में दर्ज कराई जा चुकी है।

आरुष गुप्ता को खोजने के लिए क्षेत्राधिकारी एटा मय पुलिस बल एवं एसओजी टीम के साथ मारहरा पहुँच कर CCTV खंगालने में जुटे रहे परन्तु पकड़ में प्रयोग की गई गाड़ी नंबर सुराग मिलना भी शून्य रहा।

एटा पुलिस द्वरा बताया गया है कि तथाकथित अपहृत बालक के माता-पिता के मध्य पूर्व से विवाद चल रहा है, अपहृत बालक की मां का आज शाम उसके पास फोन आया था, उसके बाद से ही बालक का मां के किसी परिचित के साथ जाना संज्ञान में आया है, प्रकरण के सभी पहलुओं पर गहराई से छानबीन की जा रही है, थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही जारी।

प्रश्न तो ये भी है कि जिसको आपने ‘तथाकथित’ बताया है,, और जानकारी में जाने की बात बताई है,,, उसके लिए एसएचओ और आठ अन्य हमराही को लेकर सासनी (हाथरस) पहुचे,, एवं CO के द्वारा रात 12.30 कस्बे के कैमरे खंगाले गये, लेकिन गाड़ी नम्बर तक का कोई सुराग नहीं लग पाया,,, काम अच्छा कर रही है पुलिस, लेकिन जवाब में कोताही बरती जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks