बगैर ड्रग लाइसेंस के दो मेडिकल स्टोर मिले संचालित – रिपोर्ट शुभम शर्मा

बगैर ड्रग लाइसेंस के दो मेडिकल स्टोर मिले संचालित – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – महावीर नगर सब्जी वाली पुलिया, थाना गांधी पार्क, अलीगढ़ पर दो बगैर मेडिकल स्टोर लाइसेंस प्राप्त संचालित प्रतिष्ठानों पर सहायक आयुक्त (औषधि )अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ पूरन चंद द्वारा टीम गठित की गई टीम में हेमेंद्र चौधरी औषधि निरीक्षक अलीगढ़,रमेश चंद यादव औषधि निरीक्षक कासगंज,दीपक कुमार औषधि निरीक्षक हाथरस एवं थाना पुलिस बल के साथ 1-गोल्डी मेडिकल स्टोर संचालक दीपांशु शर्मा पुत्र गंगाराम एवं देवेंद्र पुत्र पप्पू निवासी होली नगला माली नगला धनीपुर अलीगढ़ एवं महावीर नगर अलीगढ़ 2-दूसरा मेडिकल स्टोर जोकि बगैर किसी नाम के था जिसका संचालक अजय कुमार पुत्र देवेंद्र पाल सिंह निवासी सरोज नगर एटा चुंगी अलीगढ़ के पास भी कोई ड्रग लाइसेंस नहीं मिला दोनों मेडिकल स्टोर से लगभग ₹100000 -₹100000 रुपए की बगैर बिलों के औषधियां बरामद की गई की दोनों मेडिकल स्टोरों से 5-5 संदिग्ध औषधियों के नमूने जांच हेतु एकत्रित किए गए जिन्हें लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।शेष दवाओं को माननीय न्यायालय में वाद दायर किए जाने हेतु पेश किया जाना है, विवेचना उपरांत दोनों संचालन के विरुद्ध मुकदमा माननीय न्यायालय में दाखिल किया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks