एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा- थाना‌ जलेसर पुलिस को मिली सफलता, जलेसर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त साहूकार पुत्र लाखन सिंह निवासी कोण्डार थाना एका जिला फिरोजाबाद को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अवैध तमन्चा, एक खोखा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध मुअसं- 10/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जलेसर पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –

  1. साहूकार पुत्र लाखन सिंह निवासी कोण्डार थाना एका जिला फिरोजाबाद।

बरामदगी-

  1. एक अवैध तमन्चा, दो जिन्दा कारतूस व एक खोखा 315 बोर।

गिरफ्तार करने वाली टीम-

  1. उ0नि0 श्री ओमकार सिंह
  2. का0 भानचन्द्र
  3. का0 योगेश कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks