
चोरी के माल सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हरदुआगंज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त सोनू चौधरी उर्फ पड्डा पुत्र स्व0 बोली चौधरी निवासी सत्तू खेडा थाना खैर हालपता धनवीर के मकान में ग्राम किढारा थाना हरदुआगंज व ललित कुमार पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम किढारा थाना हरदुआगंज को चोरी किये हुए 02 बैट्री व 01 सबसमर्सिबल व लगभग 15 मीटर केबिल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।