महारानी राजमाता मीरा मानसिंह के निधन पर कासगंज हुआ गमगीन।

एटा /कासगंज। जनपद कासगंज की महारानी राजमाता मीरा मानसिंह का शनिवार को निधन हो गया। जैसे ही शहर में राजमाता के निधन की खबर लोगों को पता चली वैसे ही पूरे कासगंज शहर में शोक की लहर दौड़ गई । राजमाता के करीबियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से एवं सोशल मीडिया पर उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। जनपद कासगंज के राजा रहे राव महेंद्रमान सिंह की पत्नी 85 वर्षीय महारानी मीरामान सिंह का स्वास्थ्य लंबे समय से खराब होने के कारण शनिवार को तड़के निधन हो गया। उन्होंने अपने परिवार में दो पुत्र एवं दो पुत्रियां को पीछे छोड़ा है। राजमाता के निधन पर जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनैतिक दलों के लोग, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, व्यापारियों ने किला शंकरगढ़ पहुंचकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोग राजमाता को श्रद्धांजलि लेने पहुंचे एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की ।