
एटा –थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चला रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का विवरण – दिनांक 02.11.2021 को वादी एलम सिंह पुत्र यादराम निवासी छोटी जरारी थाना जैथरा जिला एटा द्वारा इस आशय की सूचना थाना जैथरा पर दी गयी कि दिनांक 31.10.2021 को समय करीब 10.30 बजे मेरा भाई घर के वाहर खडा था तभी 1. जयवीर 2. उपदेश पुत्र गण गंगासहाय 3. नीलू पुत्र रवेन्द्र निवासी गण ग्राम जरारी छोटी थाना जैथरा एटा टेम्पू संख्या UP 82 T 9792 को लेकर आए और मेरे भाई गुरूदेव को जान से मारने की नियत से टक्कर मार दी जिससे मेरे भाई को गम्भीर चोटे आई वादी के आ जाने पर मुल्जिमान गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देकर भाग गए । इस सूचना पर थाना जैथरा पर मुअस– 506/2021 धारा 307/504/506 भादवि पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी–
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष जैथरा,विवेचक एवं थाना पुलिस को अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। थाना जैथरा पुलिस द्वारा आज दिनांक 09.01.2022 को उक्त अभियोग से सम्बन्धित वांछित एक अभियुक्त को वरना तिराहे से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता
- जयवीर पुत्र गंगासहाय निवासी छोटी जरारी थाना जैथरा जनपद एटा
पंजीकृत मुकदमें का विवरण —
- मु0अ0स0 506/2021 धारा 307/504/506 आईपीसी
गिरफ्तारी करने वाली टीम ———-
1.व0 उ0नि0 पुलकित शर्मा थाना जैथरा जनपद एटा
2.है0 का0 97 भूपेन्द्र सिंह थाना जैथरा जनपद एटा
- का0 931 सौरभ तोमर थाना जैथरा जनपद एटा