चार जूता निर्यातकों ने सरेंडर की 29 करोड़ की अघोषित आय,85 घंटे तक चली जांच,रिपोर्ट अनुराग दीक्षित

#Agra…
आयकर छापा: चार जूता निर्यातकों ने सरेंडर की 29 करोड़ की अघोषित आय,85 घंटे तक चली जांच
◾️आगरा में चार जूता निर्यातकों के प्रतिष्ठानों पर चार दिनों से चल रही आयकर विभाग की कार्यवाही शुक्रवार को पूरी हो गई।
◾️निर्यातकों ने आयकर विभाग के सामने 29 करोड़ रुपये की अघोषित आय सरेंडर की है।
◾️85 घंटे तक आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग की इस कार्यवाही में 8 लॉकर मिले हैं, जिनमें से दिल्ली, नोएडा, आगरा और इटावा में जमीनों की भारी खरीद फरोख्त के कागजात मिले हैं।
◾️संपत्तियों की खरीद मामले की पड़ताल के बाद अघोषित आय और बढ़ सकती है।
◾️शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम सुबह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी रहे मनु अलघ को दिल्ली से आगरा लेकर पहुंची। सबसे पहले आयकर विभाग ने मनु अलघ के घर पर ही कार्यवाही पूरी की।
◾️कुल 85 घंटे तक आयकर विभाग की कार्यवाही चलती रही।
◾️चारों जूता निर्यातकों मनु अलघ, विजय आहूजा, राजेश सहगल और मानसी चंद्रा ने कुल 29 करोड़ रुपये की अघोषित आय सरेंडर की है।
◾️चार दिन चली यह कार्यवाही आयकर विभाग की जांच शाखा की अपर निदेशक नीलम अग्रवाल के निर्देशन में सहायक निदेशक जांच आशिमा महाजन के नेतृत्व में 100 अधिकारियों की टीम ने पूरी की

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks