
एटा- थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली देहात पुलिस द्वारा दो अभियुक्त 76 पेटी अवैध देशी शराब (कीमत करीब ₹2,25000) सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को 76 पेटी अवैध देशी शराब तथा 44 क्वार्टर अवैध देसी (कीमत करीब ₹2,25000) शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 08.01.2022 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा जनपदीय आबकारी टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर ग्राम मिलावली थाना कोतवाली देहात से अवैध रूप से देशी शराब बेचने का कार्य करते हुए दो अभियुक्त करण सिंह पुत्र कोमल सिंह निवासी ग्राम मिलावली थाना कोतवाली देहात एटा तथा गंगाराम पुत्र मोहन लाल निवासी उपरोक्त को 76 पेटी तथा 44 क्वार्टर अवैध देसी शराब (कीमत करीब ₹2,25,000) सहित गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि तेजपाल पुत्र कालीचरण निवासी उलायतपुर थाना कोतवाली देहात एटा उन्हें शराब लाकर देता है तथा हम उसे बेचने का कार्य करते हैं। घटना से संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर मुअसं- 09/22 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम करन व तेजपाल तथा मुअसं- 10/22 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम गंगाराम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा घटना से संबंधित अभियुक्त तेजपाल की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
- करन सिंह पुत्र कोमल सिंह निवासी ग्राम मिलावली थाना कोतवाली देहात एटा।
- गंगाराम पुत्र मोहन लाल निवासी उपरोक्त।
बरामदगी-
- 76 पेटी तथा 44 क्वार्टर अवैध देशी शराब (कीमत करीब ₹2,25,000)
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- प्रभारी निरीक्षक श्री जगदीश चंद्र
- आबकारी निरीक्षक श्री अखिलेश कुमार
3.व.उ. नि. श्री सत्यपाल सिंह - उ.नि. श्री देवी चरण सिंह
- मुख्य आरक्षी अमीन हसन
- आरक्षी सतीश कुमार
- आरक्षी प्रवीण कुमार
- आरक्षी योगेंद्र सिंह
- आरक्षी सतीश कुमार