एटा- जसरथपुर पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 194/2021 धारा 452, 354, 323, 506 भादंवि व 7/8 पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त विमलेश उर्फ बाबू पुत्र रवेंद्र सिंह निवासी ग्राम नगला चमन थाना जसरथपुर जनपद एटा को दिनांक 08.01.2022 को समय करीब 10.40 बजे मुखबिर की सूचना पर नगला मोहन चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- विमलेश उर्फ बाबू पुत्र रवेंद्र सिंह निवासी ग्राम नगला चमन थाना जसरथपुर जनपद एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- उप निरीक्षक जयवीर सिंह
- का0 हरिओम