महावीरगंज में धरने पर बैठे व्‍यापारी – रिपोर्ट शुभम शर्मा

महावीरगंज में धरने पर बैठे व्‍यापारी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – व्‍यापारियों ने शहर का प्रमुख बाजार महावीरगंज बंद कर दिया। अफसरों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए धरना बाजार में ही धरने पर बैठ गए। व्‍यापारियों का कहना था प्रदेश सरकार द्वारा मंडी शुल्‍क अधिक लिया जा रहा है।मंडी से बाहर गल्ले की बिक्री पर फिर से मंडी शुल्क लगाने के विरोध में व्यापारियों ने शुक्रवार को थोक आटा, सूजी, दाल, चावल, चीनी, घी सहित अन्य खाद्य वस्तुओं का थोक बाजार महावीरगंज बंद कर दिया। इसके चलते खरीदारी के लिए आए फुटकर व्यापारी वापस जाने लगे। पल्लेदारों सर्द मौसम में काम न मिलने के चलते चाय की चुस्की ले रहे थे। लोडर वाहन चालक भी झुंड बनाकर आपस में महावीरगंज बाजार बंदी को लेकर चर्चा कर रहे थे। प्रदर्शनकारी व्यापारी हनुमान मंदिर के निकट बाजार में धरना देने के लिए जुट गए और धरना शुुरू कर दिया।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के आह्वान पर प्रदेश के व्यापारी मंडी के बाहर गल्ला बेचने पर दुबारा लगाए गए शुल्क का विरोध कर रहे हैं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय, महावीरगंज खाद्यान व्यापार मंडल के महामंत्री विशाल भगत के नेतृत्व में व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकान व गोदामों के ताले नहीं खोले। व्यापारियों ने स्वत: ही अपने अपने प्रतिष्ठान खोलने के स्थान पर धरना स्थल पर पहुंचना शुरू कर दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks