
विकास दृष्टि’ और ‘यूं ही’ संस्था के संयुक्त तत्वाधान में नेडा भवन ,गोमतीनगर में एक राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। समस्त कवि सम्मेलन भगवान राम के श्री चरणों में समर्पित रहा। आयोजन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रवक्ता श्री राकेश त्रिपाठी जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिवाहन विभाग के विशेष सचिव डॉ0 अखिलेश मिश्र जी ने की। कार्यक्रम से पहले माँ शारदे के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर दीप प्रज्वलित कर मुख्य अथिति भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी औऱ आईएएस डॉ अखिलेश मिश्र ने सभी वाणी पुत्र पुत्रियों को शोल उठाकर सम्मानित किया वही कार्यक्रम के सयोंजक कवि विपिन शर्मा पत्रकार को बुके प्रतीक चिन्ह देकर मुख्य अथिति प्रदेश के भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी आईएस डॉ अखलेश मिश्र ने सम्मानित किया मुख्य अतिथि ने बताया कि राम किसी धर्म विशेष के नहीं वरन समस्त भारत की अस्मिता के प्रतीक हैं। आयोजन का प्रारंभ सुश्री सरला शर्मा द्वारा प्रस्तुत वाणी वंदना से हुआ। इसके उपरांत कवि योगी योगेश शुक्ल जी ने हनुमानजी की वन्दना पढ़कर समा बांध दिया।कवि डॉ0 अजय अटल कसगंज और कवयित्री सरला शर्मा जी ने राम वन्दना पढ़कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।आईएस कवि डॉ0 अखिलेश मिश्र ने समसामयिक मुद्दों पर ग़ज़लें पढ़ कर तालियाँ बटोरीं। प्रतिभा गुप्ता ने नारी अस्मिता को प्रस्तुत करते गीत पढ़े। देश के बड़े आयोजक संयोजक विपिन शर्मा पत्रकार जी ने भी बहुत भावपूर्ण राम वन्दना पढ़ी। कवयित्री डॉ0 शोभा त्रिपाठी ,कवि राजकुमार भरत,और कवयित्री अलका अद्भुत ने स्फुट रसों में रचनाएँ प्रस्तुत कीं।समस्त कार्यक्रम का संयोजन विपिन शर्मा पत्रकार कासगंज ने किया।कार्यक्रम का शानदार संचालन कवयित्री डॉ0 शोभा त्रिपाठी ने किया।मंच पर प्रशासनिक अधिकारी भवानी सिंह खंगरौत और आईएस श्री अनिल सिंह की महती उपस्थिति रही।अन्य प्रमुख व्यक्तियों में श्री विनोद शंकर शुक्ला
‘विनोद’ डॉक्टर सुभाष रसिया, रेनू द्विवेदी ,श्रुति भट्टाचार्य ,निर्भय गुप्ता ,राजेश मल्होत्रा और कवि ज्वाला जी की महती उपस्थिति रही।