विभिन्न थाना क्षेत्रों से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व 35 क्वार्टर अवैध देसी शराब सहित कुल 02 अभियुक्त गिरफ्तार

एटा~ जनपदीय पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं शराब माफियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व 35 क्वार्टर अवैध देसी शराब सहित कुल 02 अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में आगामी विधानसभा 2022 चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अवैध शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत

  1. थाना जलेसर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त वसीम पुत्र परवेज अली निवासी मोहल्ला अकबरपुर हवेली कस्बा व थाना जलेसर एटा हाल पता मुर्गे की दुकान गोल नगर कस्बा व थाना जलेसर एटा को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
  2. थाना रिजोर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त सतेंद्र पुत्र श्री नौबत सिंह निवासी फफोतू थाना रिजोर जनपद एटा को 35 क्वार्टर अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks