हत्या के प्रयत्न की घटना में वांछित चल रहे छह अभियुक्त गणों को गिरफ्तार

एटा- थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा मारपीट एवं हत्या के प्रयत्न की घटना में वांछित चल रहे छह अभियुक्त गणों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी महोदय अलीगंज श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष संजय पाल सिंह थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा दिनांक 06.01.2022 को थाना राजा का रामपुर पर पंजीकृत मुअसं- 02/ 22 धारा 147, 148, 149, 307, 352, 452, 504, 506, 427, 34 भादंवि में वांछित अभियुक्त 1. ईश्वर दयाल रामेश्वर 2. प्रदीप पुत्र फतेह सिंह 3. रमन पुत्र शिशुपाल 4. वीनेश पुत्र संतराम 5. मुनीष पुत्र बृजपाल 6.अभिराज पुत्र रनवीर निवासीगण ग्राम पहरैया थाना राजा का रामपुर जनपद एटा को मुखबिर की सूचना पर पहरा नहर पुल से कस्बा राजा का रामपुर को जाने वाली नहर पटरी पर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-

  1. ईश्वर दयाल पुत्र रामेश्वर
  2. प्रदीप पुत्र फतेह सिंह
  3. संदेश पुत्र संतराम
  4. वीनेश पुत्र संतराम
  5. मुनीष पुत्र बृजपाल
  6. अभिराज पुत्र रनवीर निवासीगण ग्राम पहरैया थाना राजा का रामपुर जनपद एटा

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
(1) उ0नि0श्री अनिल शर्मा
(2) उ0नि0 श्री गोवर्धन सिंह
(3) है0 का0 श्री विजय पाल सिंह
(4) का0 संदीप कुमार
(5) का0 दिनेश सिंह
(6) का० राहुल कुमार
(7) का0 आदेश कुमार
(8). चालक का0 सुगम शाक्य
(9). चालक का सनी महरौल

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks