नगर निगम 26 करोड़ से करेगा सफाई – रिपोर्ट शुभम शर्मा

नगर निगम 26 करोड़ से करेगा सफाई – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नगर निगम 26 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस रकम में साफ-सफाई के लिए आधुनिक संसाधन जुटाए जाएंगे। वाहन, उपकरण और सफाई कर्मचारियों के लिए सुरक्षा किट भी खरीदी जाएंगी। यहीं नहीं विस्तारित सीमा में शामिल क्षेत्रों के लिए संसाधन खरीदे जाएंगे। इन क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए 19.5 करोड़ रुपये का बजट आवंटित हुआ है। इस बजट में सड़क, नाली, खड़ंजा का निर्माण होगा। जनहित में कराए जा रहे इन कार्यों के पीछे एक उद्देश्य गृहकर वसूलना भी है। इससे नगर निगम का राजस्व बढ़ेगा। सरकार के भी निर्देश हैं कि विकास कार्य कराए बिना नगर निकाय गृहकर न वसूलें। नगर निगम द्वारा निजी एजेंसी के जरिए सामान्य सर्वे कराया जा रहा है। इसमें आवासीय व व्यावसायिक भवन चिह्नित किए जा रहे हैं।नगर निगम की सीमा का विस्तार 2017 में हुआ था। विस्तारित सीमा में 19 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इन क्षेत्रों में साफ-सफाई के लिए कोई ठोस योजना नहीं बन सकी। सफाई कर्मचारियों की तैनाती भी पर्याप्त संख्या में नहीं हो सकी है। जिन कर्मचारियों को समायोजित किया था, वे भी वहां नहीं पहुंच रहे। इसके लिए नगर निगम ठेके पर नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती कर रहा है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था पर 26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। नगर निगम की इस योजना से ग्राम पंचायतों में बसे लोगों में सुविधाएं मिलने की उम्मीद जागी है। जो सुविधाएं उन्हें पंचायतें न दिला सकी थीं, वे अब नगर निगम द्वारा मिलेंगी। सड़क, सफाई और जलापूर्ति को लेकर लोगों को तरसना नहीं होगा। गृहकर से कुछ समय और ग्राम पंचायतें मुक्त रहेंगी। हालांकि, सरकारी भवनों से वसूली शुरू हो चुकी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks