
एटा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में घरेलू हिंसा एवं पारिवारिक विवादों के मामलों की सुनवाई की गई, आज दो दम्पति जिनका पूर्व में समझौता हो चुका था, उन्होंने अपनी कुशलता के लिये आकर बताया कि वह ठीक ठाक तरीके से रह रहे हैं, और उनको अब किसी तरह की कोई शिकायत नही है, कुछ मामलों में एक पक्ष के अनुपस्थिति के कारण अगली तिथि नियत की गई, 2 मामलों में लगातार काउंसलिग के बाद भी बात न बनने के कारण मुक़दमा पंजीकृत किये जाने की संस्तुति की गई, आज की कार्यवाही में महिला थाना प्रभारी नन्दिनी सिंह के अलावा काउंसलर अकरम खान, सचेन्द्र गुप्ता, महिला थाने का स्टाफ़ मौजूद रहा