
संदीप हत्याकाड: आरोपित साहिल का भाई गिरफ्तार – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – एटा के कारोबारी संदीप गुप्ता की हत्या में शामिल लोगों के नाम सामने आने लगे हैं। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को एक और आरोपित अनुराग उर्फ पार्थ को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। वह 25 हजार रुपये के इनामी साहिल का भाई है। पुलिस की जाच में मुख्य आरोपित अंकुश के एक और दोस्त उत्कर्ष का नाम भी सामने आया है, जिसे भगाने में अनुराग ने ही मदद की थी। वह उत्कर्ष को नोएडा छोड़ने के बाद गोवा फरार हो गया था। पुलिस अब तक तीन नाबालिग सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। चार आरोपितों की अन्य राज्यों में तलाश की जा रही है। इनमें अंकुश, दुष्यंत, साहिल व उत्कर्ष हैं। इस मामले में अब तक तीन नाबालिगों सहित छह लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें मुख्य आरोपित अंकुश के पिता राजीव, आरोपित साहिल का दोस्त मनीष को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। साहिल मुख्य आरोपित अंकुश का दोस्त है। इसी ने शूटर बुलाए थे। मनीष ने तीनों नाबालिगों को रैकी में शामिल करवाया था। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि जाच में साहिल के भाई बसंत विहार कालोनी निवासी अनुराग उर्फ पार्थ मूल निवासी ग्राम लाल गढ़ी थाना सिकंदराराऊ(हाथरस) का नाम सामने आया। यह भी हत्या की योजना में शामिल था। हाल ही में गोवा से लौटा है। इसे बुधवार को महुआखेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।