पैंशनर्स आयकर में छूट हेतु आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध

एटा। वरिष्ठ कोषाधिकारी गजेंद्र सिंह ने जनपद के समस्त पेंशनर जो कोषागार से पेंशन प्राप्त करते हैं तथा आयकर की सीमा में आते हैं को सूचित किया है कि स्वआगणन प्रपत्र के साथ आयकर में छूट हेतु अपने दावे साक्ष्य सहित एवं पैन कार्ड की छाया प्रति स्वप्रमाणित कर दो प्रतियों में प्रत्येक दशा में 15 जनवरी तक कोषागार कार्यालय में उपलब्ध करा दें। अन्यथा नियमानुसार कटौती आपके आगे के भुगतान से कर ली जाएगी।