पशुपालकों को पशुओं में होने वाले निमोनिया रोग के प्रति जागरूक किया जाए

एटा। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशन में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 एस0पी0 सिंह ने जनपद के पशुपालकों को सूचित किया है कि जनपद एटा में पशुओं में सी0बी0पी0पी0(निमोनिया)बीमारी फैली हुयी है, जिसके कारण पशुओं की मृत्यु हो जाती है। उपरोक्त बीमारी से बचाव के उपाय, पशुओं को गुनगुना/ताजा पानी पिलायें, बासा चारा/बचा हुआ चारा न दें, चरही/नादों की नियमित सफाई करें। पशुओं के बांधने के स्थान/आस पास सफाई रखें, सर्दी से बचाव हेतु पशुओं को बन्द स्थान पर रखें, धूप निकलने के उपरान्त ही खुले में बांधे। पशुओं के मुॅह से लार का आना, तेज बुखार आदि लक्षण दिखने पर तत्काल नजदीकी पशु चिकित्सक से सम्पर्क करें।