
लापता वृद्धा सीसीटीवी में मिली दूसरी ट्रेन पर चढ़ते – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – अलीगढ़ जंक्शन पर एक वृद्धा धोखे से गोमती एक्सप्रेस में चढ़ गई। इससे वृद्धा की पुत्रवधू परेशान हाे गई। स्टेशन पर वृद्धा के लापता की सूचना फैल गई, जिससे आरपीएफ खोजबीन में लग गई। सीसीटीवी की मदद से ट्रेस किया गया तो वृद्धा दूसरे ट्रेन पर चढ़ती देखी गई। आरपीएफ पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर के बताया मथुरा जिले के वृंदावन निवासी 78 वर्षीय कपिला देवी अपनी पुत्रवधू सरिता दुबे के साथ भृगु एक्सप्रेस से अलीगढ़ रेलवे स्टेश पर उतरीं थीं। उसके बाद वो शौचालय चली गईं। वापसी में वृद्धा गलती से गोमती एक्सप्रेस में सवार हो गई। सरिता दुबे ने जब अपनी सास को नहीं देखा तो खोजबीन शुरू कर दिया। काफी तलाश के बाद जब वो नहीं मिली तो सरिता ने आरपीएफ को सूचना दी। आरपीएफ ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी की मदद के ट्रेस किया तो वृद्धा गोमती एक्सप्रेस में चढ़ती हुई नजर आई। इसके बाद तुरंत गोमती में सवार सुरक्षाकर्मियों से संपर्क किया गया। पता चला कपिला देवी गोमती से गाजियाबाद पहुंच गईं। फिर उन्हें गाजियाबाद से दूसरी ट्रेन से अलीगढ़ जंक्शन लाया गया। मेरी सहेली टीम का इसमें बड़ा योगदान रहा।