इंसानियत के पुजारी थे संदीप गुप्ता

इंसानियत के पुजारी थे संदीप गुप्ता।
संदीप की हत्या और उसमें साजिश रचने वालो का पर्दाफाश कर उनकी त्रयोदसी संस्कार से पूर्व हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए।
(महामंडलेश्वर डॉ0अन्नपूर्णा भारती)
एटा।सीमेंट के प्रमुख व्यवसायी संदीप गुप्ता की अलीगढ़ में हुई निर्मम हत्या की गुत्थी तमाम सबूत वहाँ की पुलिस के हाथ लगने वावजूद भी लगभग 10 दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी आज तक गिरफ्तार नही हुए हैं, इससे दुःखी परिजनों का वर्तमान सरकार और अलीगढ़ पुलिस से विश्वास हटता जा रहा है।प्रदेश में योगी जी का राज में तमाम केशो को मात्र 24 घण्टो में खोल लिया गया,परन्तु सन्दीप गुप्ता हत्याकांड की गुत्थी खुलने में क्यों देर हो रही है, यह एक प्रश्न पूरे नगर वासिओं,संदीप के परिजनों की समझ मे नहीं आ रहा,कहीं ऐसा तो नहीं कि संदीप गुप्ता की हत्या के पीछे किसी बड़े राजनीतिक व्यक्तित्व की साजिश हो जिसके दवाब में अलीगढ़ पुलिस इस जघन्य अपराध के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने से चकरा रही क्योंकि अगर मुख्य आरोपी पकड़े जाते हैं,तो वो राज उगल देंगे जो बहुत बड़ा कारण नजर आ रहा है, आज संदीप गुप्ता के परिजनों को सांत्वना देने हरिद्वार निरंजन अखाड़े की महामंडलेश्वर डॉ0अन्नपूर्णा भारती उनके आवास पहुँची।डॉ0अन्नपूर्णा भारती संदीप की हत्या की सुनते ही अलीगढ़ भी पहुँच गई थी।उन्होंने वहाँ उपस्थित भीड़ से कहा कि सन्दीप भैया की हत्या कोई साधारण हत्या नहीं है, इसके पीछे कोई बहुत बड़ी साजिश नजर आ रही है, क्योंकि इतना समय बीत जाने पर भी हत्यारों की गिरफ्तारी न होना बहुत बड़ी साजिश की तरफ इंगित करती है।संदीप भैया इंसानियत के पुजारी थे,उनका राजनीतिकों के इशारे पर लाखों रुपया खर्च कर देना,गरीब असहाय लोगो की मदद करना, नगर की एक बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए प्रयास करना कोई अपराध था जिसकी सजा उनकी निर्मम हत्या करा कर दी गई,वाह रे समाज,वाह री अलीगढ़ की पुलिस ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी सन्दीप जी की हत्या कर देना किस मानसिकता का परिचायक है,भारती जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा आप सभी एकजुटता बनाये रखे और इस हत्याकांड के दोषी जब तक न पकड़े जाएं और इस कांड के पीछे किसकी भूमिका है का खुलसा न हो जाये तब तक हमकों शांत नही बैठना है, मैं शपथ लेती हूँ कि मैं आप सभी के साथ 24 घण्टे खड़ी हूँ और जब तक सन्दीप भैया के हत्यारे नही पकड़े जाते मैं चैन से नही बैठूंगी।बड़े अफसोस कि बात है वर्तमान पुलिस के पास अपराधियों तक पहुंचे के सारे साधन उपलब्ध हैं, फिर ऐसी कौन सी मजबूरी है,जिसके तहत अलीगढ़ पुलिस अपराधियों की गिरफ्तार करने से चकरा रही है।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही सन्दीप जी की हत्या करने वाले गिरफ्तार नहीं हुए तो मैं अलीगंज की जनता और उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हूँ

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks