
ट्रामा सेंटर प्रकरण : तीन एक्सईएन व एई समेत 11 अफसरों खिलाफ चार्जशीट – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – बिजली निगम का दो करोड़ रुपये बकाएदार ट्रामा सेंटर मामले में एक्सईएन समेत तीन अधिकारी सस्पेंड हो चुके है। अब इन पर आगे की कार्रवाई को टीम जांच कर रही है। यही नहीं जांच टीम ने तीन एक्सईएन और तीन एई समेत 11 को चार्जशीट भी थमा दिया है। वहीं दूसरी ओर ट्रामा सेंटर पर आज भी बिजली क प्रयोग पहले की भांति किया जा रहा है। ऐसे में विभागीय कार्रवाई पर सवालियां निशान खड़ा हो रहा है? अफसरों पर कार्रवाई धड़ल्ले से तो ट्रामा सेंटर को लेकर रूख इतना नरम क्यों,आठ नवंबर को शहर के क्वार्सी चौराहा स्थित एक निजी ट्रामा सेंटर पर आगरा की बिजिलेंस टीम ने छापा मारकर अवैध रूप से बिजली का उपभोग करते हुए पकड़ा था। वितरण खंड नगरीय द्वितीय के एक्सईएन एके कपिल ने मूल्यांकन कर नौ नवंबर को 35 लाख का जुर्माना सेंटर पर लगाया था। अस्पताल ने तत्काल तीन लाख जम कर दिया था। इसके बाद से विभाग ने फाइलों की जांच शुरू की। नवंबर 2016 से 8 नवंबर 2021 तक फिर से निगम ने फाइलों का मूल्यांकन कर ट्रामा सेंटर को 26 नवंबर को दो करोड़ तीन लाख रुपये का नोटिस थमा दिया था। मामले को गंभीरता से लेकर लेते हुए एमडी ने एक्सईएन व एसडीओ और एसई ने जेई को सस्पेंड कर दिया। यह नहीं एमडी ने डीवीवीएनएल के अधिकारियों की टीम बनाकर जांच सौंप दी है। जांच टीम ने तत्कालीन डिवीजन द्वितीय के एक्सईएन यूसी वर्मा, एसके चौधरी और एसके कपिल, एसडीओ सतवीर सिंह, एई मीटर संजय शर्मा, अरविंद कुमार, जेई अंशुल शर्मा, संजय शर्मा, संतोष शर्मा व प्रशांत वार्ष्णेय और तत्कालीन लिपिक प्रदीप चौहान को चार्जशीट जारी किया है। इन सभी को 15 दिन में जवाब देना है। मुख्य अभियंता मुकुल सिंघल ने कहा कि ट्रामा सेंटर प्रकरण में 11 अधिकारियों व कर्मचारी को चार्जशीट जारी हुआ है।