कार टकराने पर विवाद, युवको ने लैपर्ड कर्मियों को पीटा – रिपोर्ट शुभम शर्मा

कार टकराने पर विवाद, युवको ने लैपर्ड कर्मियों को पीटा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – गांधीपार्क क्षेत्र के दुबे के पड़ाव पर कार टकराने पर दो पक्षों में विवाद हो गया।बीच-बचाव में पहुंचे लैपर्ड कर्मियों के साथ भी कार सवारों ने मारपीट कर दी। काफी देर तक हंगामा होता रहा। मामला बढ़ता देख थाने से पुलिस फोर्स पहुच गया। बाद में कार सवारों के मांफी मांगने पर आगे से ऐसी गलती न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया।वाकये के अनुसार एक स्वीफ्ट कार सवार आगरा रोड से मीनाक्षी ओवरब्रिज की ओर जा रहा था। तभी कंपनीबाग की ओर से दूसरी कार आ गई। कार आगे चल रही कार से टकरा गई। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बातों-बातों में ही मामला तूल पकड़ गया। कार में सवार महिलाएं भी आ गई। कुछ ही देर में दोनों के बीच मारपीट हो गई। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। करीब आधा घंटे तक हंगामा होता रहा। आरोप है कि सूचना पर पहुंचे लैपर्ड कर्मियों ने बीच बचाव किया तो एक पक्ष के लोगों ने लैपर्ड कर्मियों से हाथापाई कर दी। यह देख लैपर्ड कर्मियों ने थाने से पुलिस फोर्स बुला लिया। मामला बढ़ता देख कार में सवार महिलाओं ने मांफी मांगना शुरू कर दिया। आरोपी के मांफी मांगने पर लैपर्ड कर्मियों ने दोनों को हिदायत देकर छोड़ दिया। तब जाकर मामला शांत हो सका।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks