नहाने के लिए गर्म पानी कर रही महिला की करंट लगने से मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा

नहाने के लिए गर्म पानी कर रही महिला की करंट लगने से मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जट्टारी कस्बा क्षेत्र के समीप ग्राम गौरौला प्रधान की पत्नी की बिजली करंट से मौत हो गई। बाथरूम के गेट को तोड़कर बाहर निकाला। टप्पल विकासखंड के गांव का गौरोला प्रधान यादवेंद्र सिंह उर्फ यादू की पत्नी प्रियंका उम्र लगभग 25 वर्ष सुबह घर पर बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। बताते हैं नहाने के लिए पानी गर्म कर रही थीं, तभी करंट की चपेट में आ गयी। स्‍वजन के अनुसार बाथरूम में पानी की रोड से पानी गर्म हो रहा था। तभी प्रियंका बाथरूम में नहाने के लिए और करंट की चपेट में आ गयी जिससे उनकी मौत हो गयी। कुछ देर बाद प्रियंका की 5 वर्षीय पुत्री लविका ने अपनी मम्मी को कपड़े पहनने के लिए आवाज लगाई तो अंदर से आवाज नहीं आई। लविका ने इसकी जानकारी अपनी दादी गुड्डी देवी को दी। दादी ने वहां पहुंचकर बाथरूम को खटखटाया जब बाथरूम से कोई आवाज नहीं आई तो जोर–जोर से चिल्लाने लगी जिसकी आवाज को सुनकर स्वजन देखने के लिए दौड़ पड़े। प्रियंका को दरवाजा तोड़कर बाथरूम से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में स्वजन उसे कैलाश अस्पताल ले गए जहां पर डाक्‍टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। प्रधान यादवेंद्र सिंह उर्फ यादव 31 जनवरी को वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks