अलीगढ़ कलक्ट्रेट आईएसओ से हुआ प्रमाणित – रिपोर्ट शुभम शर्मा

अलीगढ़ कलक्ट्रेट आईएसओ से हुआ प्रमाणित – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – कलक्ट्रेट की बिल्डिंग आईएसओ से प्रमाणित हो गई है। नवंबर व दिसंबर माह में सर्वे के बाद अंतराष्ट्रीय मानकीकरकण संगठन ने दिसंबर के आखिरी मे अलीगढ़ कलक्ट्रेट को आईएसओ प्रमाण पत्र प्रदान किया। इससे कलक्ट्रेट की बिल्डिंग आईएसओ की सूची में शामिल हो गई है। कई बिन्दुओं पर सुधार के बाद प्रमाण पत्र जारी किया गया है।डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कलक्ट्रेट की बिल्डिंग को आईएसओ से प्रमाणित कराने के लिए सर्वे कराया गया। कलक्ट्रेट में भवनों का स्ट्रक्चर, दफ्तरों में सुविधाएं, कलक्ट्रेट में आने वाली जनता की सुविधाएं व अन्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आईएसओ ने प्रमाण पत्र जारी किया है। लैंड रिकार्ड मैनेजमेंट, लैंड रीफार्म प्रोग्राम, राजस्व वसूली, डिस्ट्रिक्ट मैनेजमेंट एंड रिलीफ वर्क, इलेक्शन मैनेजमेंट, भूमि विवाद का निस्तारण, वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी सुविधाएं, ई-गवर्नेंस, आर्म्स लाइसेंस समेत अन्य बिन्दुओं पर बेहतरी पर कलक्ट्रेट को आईएसओ से प्रमाण पत्र मिला है। इससे वैश्वविक स्तर पर पहचान बनती है।री-सर्टिफिकेशन 23 दिसंबर 2024 को होगा। 23 दिसंबर 2021 को प्रमाण पत्र अलीगढ़ कलक्ट्रेट को जारी किया गया। एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि कलक्ट्रेट की बिल्डिंग को आईएसओ प्रमाण पत्र मिल गया है। कई बिन्दुओं पर सुधार किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks