
छात्रा ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना गोधा क्षेत्र के गांव गाजीपुर निवासी मंजू 20 वर्षीय पुत्री लीलाधर बीए सेकंड ईयर की छात्रा थी, छात्रा ने शनिवार को घर के अंदर कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंजू सुसाइड नोट छोड़कर गई है मंजू ने सुसाइड नोट में लिखा है कि, “मैं खुद अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही हूँ। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है मेरे मरने की वजह यह है कि मेरे पापा को झूठे इल्जाम में फंसाया जा रहा है मेरे पापा बेकसूर हैं। सॉरी पापा आपको मेरी वजह से बहुत तकलीफ सहन करनी पड़ रही है। पापा यह दुनिया बहुत बुरी है यहां अच्छे लोगों को चैन से जीने नहीं दिया जाता। यहाँ सच्चाई का कोई साथ नहीं देता है। पापा मम्मी और भाई का ख्याल रखना आप मेरे लिए ज्यादा परेशान नहीं होना। हमारे लिए इंसानों ने भी जानवरों का रूप दिखाया है। जय हिंद जय भारत” मृतिका मंजू के पिता लीलाधर ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली वाले दिन गांव का ही धीरेंद्र उर्फ लाला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके 40 दिन बाद वीरेंद्र के पिता दिनेश ने हमारे परिवार के 4 लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस आए दिन आकर घर पर परेशान कर रही थी और घर से निकलने पर दिनेश के परिजन मंजू पर आए दिन कमेंट करते थे। वह दिनेश के परिजनों की प्रताड़ना झेल नहीं सकी और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लीलाधर ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।