
शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 15मोबाइल व देशी तमंचा बरामद – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना खैर पुलिस टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त नीटू पुत्र हरिवंश निवासी फत्ते नगला थाना खैर, को चोरी का प्रयास करते हुए जनता के सहयोग से गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से चोरी के पीली धातु की चेन, पीली धातु की अंगूठी, सफेद पायजेब बरामद की गयी। कोतवाली इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो अभियुक्त ने बताया कि 17 दिसंबर को अपने भाई लुक्का के साथ श्रीकान्त की मोबाइल की दुकान से मोबाइल से भरा हुआ बैग चुराया था, अभियुक्त की निशांदेही पर माँ वैष्णो कोल्ड स्टोर के पास से 15 मोबाइल फोन व एक तमंचा 315 बोर बरामद किए गए। अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।