एक दर्जन अवैध तमंचों सहित शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़,


एटा – जिले का कुटीर उद्योग कहे जाने अवैध असलहा कारोबार पर एटा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा आगामी चुनावों में खपाने को बनाए जा रहे एक दर्जन अवैध तमंचों सहित शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक पेशेवर शातिर असलहा तस्कर 11 तमंचे बने 01 तमंचा अधबना, 6 खोखा कारतूस एवं भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार

घटना का विवरणः-
दिनांक 31.12.2021 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दीनबंधु कॉलेज के सामने ख़ारिजा भट्टा के पास बनी कोठरी में अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाते हुए एक अभियुक्त को समय करीब 21.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। मौके से 11 तमंचे 315 बोर बने, 01 तमंचा अधबना, 3 खोखा कारतूस 315 बोर, 3 खोखा कारतूस 12 बोर तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये हैं। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि आगामी चुनावों में तमंचों की मॉग बढ़ने और मनमाफिक रुपये मिलने के चलते वह अवैध शस्त्रों को बनाने का कार्य कर रहा था। इस सम्बन्ध में गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर मुअसं- 01/2022 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

महत्वपूर्ण तथ्यः-

  1. अभियुक्त शातिर किस्म का पेशेवर अपराधी हैं, जो पूर्व में भी शस्त्र फैक्ट्री के कई मामलों में जेल जा चुका है।
  2. अभियुक्त जनपद अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र में एक अवैध शस्त्र फैक्टरी के मामले में फरार चल रहा है जिसमें इसके 06 साथियों की गिरफ्तारी हुई थी। इस सम्बन्ध में थाना गॉधी पार्क जनपद अलीगढ़ पर मुअसं- 207/2020 धारा 3/5/7/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत है।
  3. चुनावों में अवैध शस्त्रों की मांग बढ़ने और अच्छी कीमत पर उनकी बिक्री के चलते अभियुक्त द्वारा अवैध शस्त्रों का निर्माण किया जा रहा था।
  4. अभियुक्त पुराने-खराब तमंचे सही करने का कार्य भी करता है।
  5. अभियुक्त तमंचे बनाकर एटा तथा आसपास के जनपदों में भी बेचता है और तमंचे बेचकर ही अपने परिवार का पालन पोषण करता है। गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
  6. देवेंद्र शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी अंबरपुर थाना जलेसर एटा अभियुक्त देवेंद्र का आपराधिक इतिहासः-
  7. मुअसं- 201/18 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना जलेसर एटा
  8. मुअसं- 223/2018 धारा 147, 323, 324, 452, 504, 506 भादवि थाना जलेसर एटा
  9. मुअसं- 247/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जलेसर एटा
  10. मुअसं- 207/2020 धारा 3/5/7/25 आर्म्स एक्ट थाना गांधी पार्क जिला अलीगंढ
  11. मुअसं- 001/2022 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली देहात एटा बरामद माल का विवरणः-
  12. 10 अवैध तमंचे सभी चालू हालत में 315 बोर
  13. 01 पोनिया 315 बोर
  14. 01 तमंचा अधबना 315 बोर
  15. 03 खोखा कारतूस 315 बोर
  16. 03 खोखा कारतूस 12 बोर
  17. भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के अन्य उपकरण गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
  18. श्री जगदीशचन्द्र (प्रभारी निरीक्षक)
  19. उ0नि0 श्री सत्यपाल सिंह (चौकी प्रभारी मरथरा)
  20. वरि0उ0नि0 श्री देवीचरन सिंह
  21. उ0नि0 विपिन कुमार भाटी (चौकी प्रभारी लिप्टन)
  22. है0का0 लोकेन्द्र सिंह
  23. 6.का0 अरविन्द कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks