
एटा- थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, बागवाला पुलिस द्वारा एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बागवाला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 29.12.2021 को समय 17.20 बजे खारजा नहर पुल के पास से ग्राम खेरिया थाना बागवाला एटा से एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध मुअसं- 282/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- दीपक पुत्र संजय निवासी खत्री वाडा कस्वा थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर।
बरामदगी-
- एक अवैध तमंचा व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- उ0नि0 सुखनन्दन सिंह
- है0का0 राजेन्द्र सिंह
- का0 सोनू कुमार।