अतिरिक्त दहेज की माॅग को लेकर हुई युवती की हत्या

*एटा – थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा ग्राम नदराला में अतिरिक्त दहेज की माॅग को लेकर हुई युवती की हत्या के मामले में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा ग्राम नदराला में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर युवती की हत्या करने व शव को छिपाने की घटना में वांछित चल रहे एक आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

*घटनाः-* दिनाँक 26-05-2020 को वादी श्री जबर सिंह कठेरिया पुत्र रामनाथ नि0 ग्राम जहानगंज जिला फर्रूखाबाद द्वारा थाना जसरथपुर पर इस आशय की सूचना दी गयी कि वादी की पुत्री पूनम देवी उम्र करीब 25 वर्ष की उसके ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते हत्या कर शव को छिपा दिया था, दिनांक 25.05.2020 को वादी की पुत्री का शव मेरापुर थाना क्षेत्र जनपद फर्रुखाबाद के अर्जुनपुर गाँव के पास काली नदी के किनारे बालू में दबा मिला है। इस सूचना पर थाना जसरथपुर पर *मु0अ0स0 100/2020 धारा 498ए, 304बी, 201 भादंवि* पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारीः-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना जसरथपुर श्री प्रमोद कुमार कुरील को निर्देशित किया गया। दिनांक 27.05.2020 को मुकदमा उपरोक्त के तीन नामजद अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा दिनांक 08.06.2020 को उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र कालीचरन नि0 नदराला थाना जसरथपुर एटा को मुखबिर की सूचना पर समय करीब 07.30 बजे भनऊघाट पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-*
1. सुनील कुमार पुत्र कालीचरन नि0 नदराला थाना जसरथपुर एटा

*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-*
1. उपनिरीक्षक श्री गेंदालाल
2. का0 विजय सिंह
3. का0 अशोक कुमार

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks