
राधा वल्लभ इण्टर कालिज शाहगंज आगरा के छात्र व छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए रिटायर्ड सी0 एफ0 ओ0 शिवदयाल शर्मा जनपद आगरा आज दिनांक 29.12.21.को श्री शिवदयाल शर्मा रिटायर्ड सी0 एफ0 ओ0 ने राधा वल्लभ इण्टर कालिज शाहगंज आगरा के छात्र व छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया । तथा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो मे आग लगने के कारणो व वुझाने की भी जानकारी दी गई । तथा एल पी जी गैस सिलेंडर पर खाना व चाय वनाते समय आग लगने पर आग वुझाने के उपलब्ध अग्नि शामक यन्त्रो को चलाने की भी जानकारी दी गई । तथा कोराना को देखते हुए सरकार द्वारा दी गई गाइड लाइन के भी सुझाव दिये गये । तथा साथ ही साथ सी.एफ.ओ ने छात्र व छात्राओ को फायर स्टेशन के आपातकालीन टेलीफोन नंबरो की भी जानकारी दी गई । मौके पर उपस्थित कार्य वाहक प्रधानाचार्य श्री वीरेश श्रीवास्तव, डायरेक्टर श्रीमती मीरा दुवे व स्टाफ श्री अशोक कुमार पचौरी, ग्रीश गौतम, राजवीर सिंह, हिमांशु शर्मा, संजय कुलश्रेष्ठ.सुलेमान आदि ने इस कार्य की काफी प्रशंसा एव सराहना की ।