
एटा- थाना पिलुआ पुलिस को मिली सफलता, पिलुआ पुलिस द्वारा 02 शातिर चोर चोरी की एक मोटरसाइकिल व दो अवैध तमंचे व 04 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 28.12.21 को थाना पिलुआ पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 शातिर चोरों को चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल व दो अवैध तमंचा 315 बोर व 04 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पिलुआ पर मु0अ0सं0 268/21 धारा 411, 414 भादंवि व आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नोट- अभियुक्तों का अपराध करने का अपना अलग ही तरीका है, वो हमेशा इस ताक में रहते हैं कि जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है और सारा घर परिवार अंत्येष्टि में चला जाता है तब यह उस घर में या उस घर के आसपास से बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।
बरामदगी-
- एक मोटरसाइकिल हीरो स्पलेन्डर
- दो तमंचा व 04 जिंदा कारतूस 315 बोर।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- जितेन्द्र पुत्र श्यामबाबू पुत्र नि0 ग्राम कबीरपुर थाना सौरिख जिला कन्नौज हाल निवासी ग्राम सत्यनगर टापाकलाँ थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद
- अनमोल पुत्र अरविन्द नि0 ग्राम सकतबेबर थाना बेवर जिला मैनपुरी पचवास कौलॉनी जेल के पास थाना नारखी जिला फिरोजाबाद।
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
- उ0नि0 श्री रनवीर सिंह
- उ0नि0 श्री सुरेश चन्द
- है0का0 विमल कुमार
- है0का0 अनवार खान