24 घंटे के अभियान के तहत कुल 130 लीटर कच्ची शराब, 500 लीटर लहन सहित कुल 02 अभियुक्तों गिरफ्तार

एटा ~ जनपदीय पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध शराब की बरमादगी हेतु चलाए गए 24 घंटे के अभियान के तहत कुल 130 लीटर कच्ची शराब, 500 लीटर लहन सहित कुल 02 अभियुक्तों गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शराब की बरमादगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 130 लीटर कच्ची शराब, 500 लीटर लहन सहित 02 अभियुक्तों गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

1. थाना कोतवाली देहात-
थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक अभियुक्त गौरव पुत्र प्रीतम निवासी काशीराम कॉलोनी थाना कोतवाली देहात एटा को उसी के घर से करीब 100 लीटर कच्ची शराब, 500 लीटर लहन व शराब बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुअसं- 463/21 धारा 60/60(2) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

2. थाना मारहरा-
थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त नौबत सिंह पुत्र रमेशचंद्र निवासी सराय मीरा कस्बा व थाना मारहरा एटा को 30 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks