अलीगढ़ में विकसित किए जाएंगे वेंडिग जोन – रिपोर्ट शुभम शर्मा

अलीगढ़ में विकसित किए जाएंगे वेंडिग जोन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – सड़कों पर बेतरतीब लगने वाली ठेल, ढकेलों को नगर निगम व्यवस्थित करेगा। इसके लिए वेंडिग जोन विकसित किए जाएंगे। शहर के विभिन्न मार्गों पर ऐसे 23 स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां ठेल, ढकेल लगाने वाले पथ विक्रेताओं को व्यवस्थित करना है। यहां शौचालय, पेयजल, प्रकाश और कूड़ेदान की सुविधा भी होगी। यह व्यवस्था होने से शहर में जाम की समस्या से किसी हद तक मुक्ति मिल सकेगी। हालांकि वेंडिंग जोन विकसित करने की घोषणा नगर निगम के अफसर कई बार कर चुके हैं, मगर अभी तक हुआ कुछ भी नहीं है।नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि पथ विक्रेताओं को व्यवस्थित कर रोजगार के बेहतर साधन उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। वेंडिग जोन विकसित होने से पथ विक्रेताओं को सुविधा मिलेगी। वहीं, यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी। सड़कों पर खड़ी होने वाली ठेल, ढकेलों को वेंडिग जोन में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 23 स्थानों पर वेंडिग जोन विकसित किए जाएंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks