पॉजिटिव नवजात की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे ने अस्पताल पर नहीं की कोई कार्रवाई*
तीन दिन पहले अस्पताल में जन्म लेने वाली पॉजिटिव नवजात की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे ने अस्पताल पर कोई कार्रवाई नहीं की।मामला सामने आया तो महकमे के मुखिया ने महिला का उपचार करने वाले अस्पताल पर कार्रवाई का फरमान जारी कर दिया।शहर के सासनीगेट थाना क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित अस्पताल में 2 जून को अहमद नगर निवासी महिला को ऑपरेशन से बच्ची हुई थी।जिस की तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।जहां बच्ची 5 जून की दोपहर को पॉजिटिव आई और शाम को मौत हो गई।लेकिन महकमे ने ना ही अस्पताल को बंद कराया और ना ही सैनिटाइजेशन और ना ही कोई नोटिस दिया।जबकि इससे पहले महकमे ने कोविड-19 नियम का हवाला देकर आगरा रोड व पला रोड के अस्पताल पर कार्रवाई की थी।आईएमए सचिव डॉ भरत वार्ष्णेय ने बताया कि स्वास्थ्य महकमा और प्रशासन पंजीकृत अस्पतालों का कोविड-19 के मरीज मिलने पर तत्काल कार्रवाई करता है।इस अस्पताल में कोई कार्यवाही नहीं हुई।जबकि यह अस्पताल अपंजीकृत भी है।वहीं सीएमओ डॉ बीपी सिंह ने बताया कि रामघाट रोड स्थित निजी हॉस्पिटल को नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया है।