ग्राम पंचायतों सचिवों ने तबादलों के बाद भी चार्ज नहीं छोड़ा – रिपोर्ट शुभम शर्मा

ग्राम पंचायतों सचिवों ने तबादलों के बाद भी चार्ज नहीं छोड़ा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – तबादले के बाद भी जिले में ग्राम पंचायतों से सचिवों का मोह भंग नहीं हो रहा है। तबादला आदेश जारी हुए दो तीन महीने गुजरने के बाद भी सचिवों ने पंचायतों का चार्ज नहीं छोड़ा है। अब जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) धनंजय जायसवाल ने इसे लेकर एक दर्जन पंचायत सचिवों का वेतन रोक दिया है। वहीं, नोटिस जारी कर सचिवों से जवाब भी मांगा है। पिछले दिनों जिले में पंचायत सचिवों के ग्राम पंचायत व ब्लाक स्तर पर तबादले हुए थे। इसमें करीब डेढ़ दर्जन सचिव इधर से उधर भेजे गए थे। इनमें से कुछ सचिवों ने तो आदेशों के बाद तत्काल अपना चार्ज छोड़ दिया था, वहीं कुछ सचिव दो-तीन महीने गुजरने के बाद भी पंचायतों को नहीं छोड़ रहे हैं। इसके चलते जिलास्तरीय अफसरों को ब्लाक से शिकायतें मिल रही हैं। तर्क था कि यह सचिव संबंधित पंचायतों से तबादला होने के बाद भी लगातार भुगतान किए जा रहे हैं, जो कि नियमों के खिलाफ हैं। ऐसे में डीपीआरओ ने अब इन एक दर्जन सचिवों के वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें अकराबाद ब्लक के आलोक कुमार, कुंवर पाल सिंह, देवेंद्र सिंह, मुजीब अहमद, इगलास से लाल सिंह, गंगीरी से उदयवीर सिंह, गौंड़ा से सुरेंद्र सिंह, चंडौस से शशि प्रकाश यादव, गौंडा से मोनू, बिजौली से रोहन सिंह, चंडौस से गोविद दास व गौंडा से राजीव शामिल हैं। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि जनहित में सभी सचिवों के तबादले किए गए थे, लेकिन सचिव अपनी तैनाती की पंचायतों को नहीं छोड़ रहे थे। ऐसे में ब्लाक स्तरीय अफसरों ने इन सचिवों से संबंधित रिपोर्ट भेजी थी। इस पर अब वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया गया है। इसके बाद भी ये अपने नए तैनाती स्थल पर नहीं गए तो इनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks