
एटा।आज दिनांक 28/12/2021 मे राधा गेस्ट पीपल अड्डा तिराहे हाउस पर समय 11:00 बजे से 2:00 बजे तक एक बैठक आहूत की गई बैठक में दिल्ली प्रदेश के विधायक एवं जिला एटा के प्रभारी श्री चौधरी सुरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे।मुख्य अतिथि श्री सुरेंद्र सिंह जी का जिला उपाध्यक्ष श्री महिपाल सिंह जी एवं अन्य पदाधिकारीयों ने माला पहना कर स्वागत किया कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री महिपाल सिंह जी ने की मुख्य अतिथि विधायक चौधरी श्री सुरेंद्र सिंह जी ने दिनांक 2 जनवरी को लखनऊ के रमा बाई पार्क मे होने वाली जन सभा रैली मे पहुंचने वाली गाड़ियों से जाने वाले कार्यकर्ताओ से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने के लिए और रैली को सफल बनाने के लिए अपील एवं आवाहन किया रैली में जिला एटा से 20 बस जाएंगी।
जिला उपाध्यक्ष महिपाल सिंह जी ने सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को रैली मे अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता को लेकर पहुंचने की जिम्मेदारी सौंपी है।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्री महिपाल सिंह जिला उपाध्यक्ष श्री अभय सिंह जी जिला मीडिया प्रभारी श्री रवीश कुमार जिला सोशल मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र जी मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ मंडल छात्र सभा प्रकोष्ठ श्री हरीश हरीश कुमार छात्र सभा जिला अध्यक्ष अंशुल कुमार जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रेमचंद जी विधानसभा एटा अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार यादव जिला संगठन मंत्री अशोक कुमार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री जावेद खान विधानसभा मारहरा अध्यक्ष एवं संभावित प्रत्याशी श्री प्रवीण यादव एवं अन्य पदाधिकारी एवं अधिकारी वाह कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।