व्यवसायी संदीप गुप्ता की निर्मम हत्या के विरोध में व्यापार मंडल ने बाजार बंद कराया – निशाकांत शर्मा

व्यवसायी संदीप गुप्ता की निर्मम हत्या के विरोध में व्यापार मंडल ने बाजार बंद कराया – निशाकांत शर्मा
एटा – जनपद एटा तहसील अलीगंज के निवासी सीमेंट, साड़ी संसार के प्रतिष्ठित व्यवसायी संदीप गुप्ता की अलीगढ़ में शार्प शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर कर मौत के घाट उतार दिया गया। उधोग व्यापार मण्डल एटा के नगर अध्यक्ष अतुल राठी के नेतृत्व में व्यवसायी संदीप गुप्ता की हत्या के विरोध में नगर के प्रमुख बाजार को बंद करा व्यापारियों में सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त हैं, व्यापार मण्डल ने घण्टाघर, हाथीगेट, बाबूगंज, महतापार्क, रेलवे रोड, शिकोहाबाद रोड, आदि सभी प्रमुख प्रतिष्ठानों को बंद कराया । व्यापारियों के साथ भाजपा एटा सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव व्यापारियों के साथ बाजार बंद कराने में साथ रहे । व्यापारियों ने संदीप गुप्ता के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग की व्यापारियों में संदीप गुप्ता की हत्या को लेकर भय व्याप्त है। व्यापारियों ने योगी सरकार पर व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा योगी आदित्यनाथ व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गम्भीर नहीं।व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था न होना गम्भीर चिन्ता का विषय है। इस अवसर पर उधोग व्यापार मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथ रहे । अशोक सर्राफ, प्रदेश उपाध्यक्ष, मोहम्मद कल्लू मियां प्रदेश संगठन मंत्री, राकेश वार्ष्णेय जिला महामंत्री, डेविड जैन, अमित गुप्ता, तनवीर खान, मोहम्मद शाबिर मियां, आदेश गुप्ता, नेवी जैन, प्रसून वार्ष्णेय, गोपाल वार्ष्णेय, सुल्ली जैन, उपेंद्र जैन, अशद सिद्दकी, आदि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks