
यूपी के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार, उमाशंकर त्रिपाठी “दद्दू’ के निधन पर शोक सभा आयोजित, विधानसभा प्रेसरूम में बड़ी संख्या में आज पत्रकारों ने उनकी प्रेरणादायक यादों को किया साझा।
दद्दू का लंबी बीमारी के बाद लखनऊ में 23 दिसंबर, 2021 को निधन हो गया था।
आज की विधानसभा, प्रेस रूम में आयोजित शोकसभा में उमाशंकर दद्दू के साथ कार्य करने वाले प्रमुख वक्ताओं में विजय शंकर पंकज, देवकीनंदन मिश्रा विजय सिंह, चन्द्र प्रकाश शर्मा, आलोक त्रिपाठी के साथ मान्यता समिति के सचिव, शिव शरण सिंह, श्रीधर अग्निहोत्री, शाश्वत तिवारी, रजा रिजवी, प्रेमशंकर अवस्थी, अभिषेक रंजन शामिल रहे।
इस मौके पर राजेंद्र गौतम, अविनाश शुक्ला, विजय त्रिपाठी, आलोक द्विवेदी, गंगेश मिश्रा सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।