
आलू लादकर मंडी जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को बस ने मारी टक्कर – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – इगलास कोतवाली क्षेत्र में राजस्थान डिपो की एक बस ने अलीगढ़-मथुरा रोड बीठना मोड़ पर आगे चल रहे आलू लदे ट्रैक्टर-ट्रोली में टक्कर मार दी। हादसा भोर में करीब 3:30 बजे हुआ। हादसे में बस परिचालक सहित कई यात्री चोटिल हो गए। घायलों को अलीगढ़ उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।गांव महुआ निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र जगदीश सिंह मंगलवार को आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर धनीपुर मंडी जा रहा था। करीब 3:30 बजे अलीगढ़-मथुरा रोड पर बीठना मोड़ के समीप पीछे से आ रही राजस्थान परिवहन की डीलक्स डिपो की बस ने ट्रैक्टर-ट्रोली में टक्कर मार दी। बताया जाता है हादसा बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। हादसे में बस व ट्रैक्टर-ट्राली क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में बस में मौजूद परिचालक सियाराम जाट निवासी जयपुर सहित कई यात्री चोटिल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। बस को जसवंत सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह निवासी डींग, भरतपुर चला रहा था। ट्रैक्टर चालक ने बताया कि उसके काफी आलू के पैकेट खराब हुए हैं।