
दुबई से लौटे व्यक्ति की पत्नी व बहन पॉजिटिव, पांच केस है एक्टिव – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – दुबई से लौटे कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की पत्नी व बहन भी पॉजीटिव हैं। दोनों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एंटीजन जांच में पहले भी पत्नी संक्रमित आई थी। बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में वर्तमान समय में पांच एक्टिव केस हैं। इनमें से दो विदेश और तीन स्थानीय हैं। तीनों के वैरिएंट जांच के लिए सैंपल केजीएमयू लखनऊ भेजा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों को होम आईसोलेट कर दिया है। 21 दिसंबर को शहर के सर सैय्यदनगर स्थित एक अपार्टमेंट निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति दुबई से अलीगढ़ पहुंचा था। 23 दिसंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने व्यक्ति का कोरोना सैंपल जांच को डीडीयू अस्पताल में भेजा था। जहां 25 दिसंबर को इसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आ गई।आनन-फानन में स्वास्थ्य टीम 26 दिसंबर को व्यक्ति के अपार्टमेंट में पहुंची। टीम ने परिवार के सदस्यों का एंटीजन जांच कर आरटीपीसीआर जांच को सैंपल डीडीयू भेज दिया। एंटीजन में व्यक्ति की पत्नी संक्रमित थीं। बाद में परिवार के सभी सदस्यों की की रिपोर्ट आई, जिसमें पत्नी और रिश्ते में 22 वर्षीय बहन भी संक्रमित आई हैं। वहीं बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।