
एटा-ब्यापारी संजीव गुप्ता के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाए- एटा तहसील अलीगंज के ब्यापारी संजीव गुप्ता की अलीगढ़ मे गोलियों से हत्या करदी गई आज एटा शहर के ब्यापारियों और पब्लिक ने शहर के मुख्य जगहों पर चक्का जाम करके शासन और प्रशासन से उनके हत्यारों का जल्द पता करके सलाखों के पीछे डालने की मांग के साथ समर्थकों ने मार्केट भी बंद करवा दिया,अलीगढ़ से ऐम्बुलेंस द्वारा आई उनकी डेडबॉडी पर लोग नम आँखों से पुष्प बरसा रहे थे संजीव एक अच्छे ब्यापारी के साथ साथ एक अच्छे इंसान भी थे जो समाज सेवा मे भी अपना अच्छा योगदान रखते थे यह बेहद दुखद विषय हैकि इस तरह से एक ब्यापारी की निर्मम हत्या हो जाती है,एटा जिला मे दहशत और गम का माहौल बना हुआ है।