एटा में सीमेंट व्यवसायी संदीप गुप्ता की हत्या के विरोध में किया एटा फर्रुखाबाद मार्ग जाम।
संदीप के चाहने वालों ने हत्यारों की गिरफ्तारी व फासी लगाने की मांग की

एटा जनपद के थाना अलीगंज क्षेत्र में एटा फर्रुखाबाद बाईपास को अलीगंज के व्यवसायी संदीप गुप्ता की अलीगढ़ में हत्या किये जाने के विरोध में जाम लगा कर संदीप के हत्यारों की गिरफ्तारी व हत्यारों को फांसी लगाने की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया गया है।
बीती शाय अलीगढ मे संदीप की हुई थी हत्या
आपको बताते चलें कि सीमेंट व्यवसायी संदीप गुप्ता की अलीगढ़ में हत्या की सूचना जैसे ही अलीगंज कस्बे बासियो व उनके शुभचिंतकों को लगी क्षत्रिय लोगो में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया और सैकड़ों की संख्या में युवा वृद्ध आदि हत्यारों की गिरफ्तारी व हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर सडकों पर उतर आये और एटा फर्रुखाबाद मार्ग पर अलीगंज बाईपास पर जाम लगा दिया जिससे भारी संख्या में वाहन जाम में फंस गये।