सीमेंट कारोबारी की गोली मारकर हत्या – रिपोर्ट शुभम शर्मा

सीमेंट कारोबारी की गोली मारकर हत्या – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – गांधी आई हॉस्पिटल के सामने शाम को काली फार्च्युनर सवार एटा अलीगंज के व्यापारी संदीप गुप्ता की गोली मारकर हत्या की गई है। बदमाश बलैनो कार में सवार थे। गाड़ी रुकते ही पीछे से हमलावर अपनी गाड़ी से उतरे और  व्यापारी संदीप गुप्ता की कनपटी पर गोली मारकर फरार हो गए।रामघाट रोड पर गांधी आई हॉस्पिटल के सामने सीमेंट कारोबारी की हत्या से सनसनी फैल गई है। कार सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम को काली फार्च्युनर सवार एटा अलीगंज के व्यापारी संदीप गुप्ता की गोली मारकर हत्या की गई है। बदमाश बलैनो कार में सवार थे। गाड़ी रुकते ही पीछे से हमलावर अपनी गाड़ी से उतरे और  व्यापारी संदीप गुप्ता की कनपटी पर गोली मारकर फरार हो गए।इस दौरान दो-तीन राउंड हवाई फायर भी किए गए। आनन-फानन संदीप गुप्ता को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुटी है। संदीप गुप्ता चार भाई है इनके पिता का नाम रामप्रकाश गुप्ता है संदीप गुप्ता पर एक पुत्र एवं एक पुत्री है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks