नगर निगम के अधिवेशन में आमने-सामने आए पार्षद और कर्मचारी नेता – रिपोर्ट शुभम शर्मा

नगर निगम के अधिवेशन में आमने-सामने आए पार्षद और कर्मचारी नेता – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जवाहर भवन में आयोजित सामान्य अधिवेशन में काफी गहमागहमी रही। कर निर्धारण को लेकर पार्षदों ने नगर आयुक्त और मेयर से तीखे सवाल किए तो कर्मचारी नेता भड़क गए। कर्मचारियों नेताओं ने पार्षदों का जमकर विरोध किया, इस पर पार्षद नाराज हो गए। दोनों ओर से तीखी नोकझोंक हुई। इसी दौरान एक पार्षद ने माइक उठाकर फेंक दिया। पार्षदों का कहना था कि सदन में कर्मचारी नेताओं को क्यों बुलाया गया है, जबकि इनका कोई काम ही नहीं है। मेयर मोहम्मद फुरकान ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। तब सदन की कार्रवाई आगे बढ़ी। अधिवेशन में संपत्ति कर के बकाए को माफ करने, कर निर्धारण और हाउसहोल्ड सर्वे पर सवाल उठाए गए। पार्षदों ने कहा कि जब प्राइवेट एजेंसी घरों का सर्वे कर रही हैं, तो नगर निगम की ओर से वेरीफिकेशन क्यों कराया जा रहा है। वही नलकूप के रिबोर को लेकर पार्षद कुलदीप पांडेय ने तीखे सवाल कर जलकल विभाग को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि नलकूप के रिबोर में लाखों रुपए खर्च कर दिए गए, लेकिन इनका सत्यापन नहीं कराया गया। बिना टेंडर के ही रिबोर कार्य कराया गया। इस पर जीएम जल अनवर ख्वाजा स्पष्ट जवाब न दे सके। नगर आयुक्त ने गौरांग राठी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा वार्डों में गंदगी, जलभराव व अन्य समस्याओं को लेकर सवाल हुए। विकास कार्यों के प्रस्ताव सदन में आपकी सहमति से पास भी किए गए है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks