प्रधानमंत्री आवास को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री को भेजा पत्र – रिपोर्ट शुभम शर्मा

प्रधानमंत्री आवास को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री को भेजा पत्र – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – भारतीय जनता पार्टी के 5 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं फिर भी गरीब व असहाय लोगों को नहीं मिल पाया प्रधानमंत्री आवास ।अलीगढ़ शहर की महिलाओं का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास को लेकर है निराश प्रधानमंत्री आवास को लेकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 5 सालों से जिला अधिकारी व सांसद विधायक के यहां चक्कर काट काट कर थक चुके हैं, महिलाओं ने अलीगढ़ शहर सेवक गौरव वार्ष्णेय के माध्यम से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा पत्र अपनी समस्या से कराया अवगत। यह पांच महिला काफी गरीब व असहाय इनकी हालत दयनीय है और किराए के मकान में बसर कर रहे हैं ।महिलाओं का कहना है कि मकान मालिक घर से बाहर निकालने की दे रहे हैं धमकी किराया निकालने तक हो रही है तकलीफ । ऐसे में कहां जाएंगे जबकि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ साल पहले स्टेटमेंट दिए थे कि हर गरीब के सर पर छत होगी भाजपा के 5 साल पूर्ण हो चुके हैं फिर भी नहीं हो रही है सुनवाई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks