
पुलिस ने चोरी के माल सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजे जेल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बन्नादेवी पुलिस टीम द्वारा टीवीएस चौराहे के पास से थाना बन्नादेवी के मुकदमा अपराध संख्या धारा 380/411 भादवि से सम्बंधित अभियुक्त कन्हैया पुत्र भूदेव, मनीष उर्फ कशिश पुत्र अनिल को मय चोरी एक चाबी का गुच्छा सफेद धातु, एक पायल सफेद धातु व 2100 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्यवाही करते हुए दोनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।